पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर अग्रवाल सम्मेलन ने जताया शोक - AKB NEWS

पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर अग्रवाल सम्मेलन ने जताया शोक

भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणव मुखर्जी के आकस्मिक निधन पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, लोहरदगा जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रांतीय प्रवक्ता सह लोहरदगा जिला प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा है कि प्रणब मुखर्जी का निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रणव का तार्किक क्षमता एवं रणनीतियां बहुत प्रभावी रही है, उन्होंने कुशल प्रशासन, राजनीति, समाज और संसद पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। वे कानून, वित्तीय प्रणाली व संविधान की बेहतरीन समझ रखते थे। उन्हें उनकी विद्वता दूरदर्शिता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, प्रभाकर अग्रवाल, संजय सर्राफ, नीरज भट्ट, अनूप दास, मुकेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, वीरेंद्र मित्तल, आशीष पोद्दार, निशांत सर्राफ सहित अन्य शामिल हैं।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads