हर दिन 5-6 घंटे बत्ती गुल, जीएम ने कहा-मानगो, सोनारी, गोविंदपुर में अंडरग्राउंड केबलिंग दिसंबर तक हाेगा पूरा - AKB NEWS

हर दिन 5-6 घंटे बत्ती गुल, जीएम ने कहा-मानगो, सोनारी, गोविंदपुर में अंडरग्राउंड केबलिंग दिसंबर तक हाेगा पूरा

शहर में रोजाना केबल से जुड़े मरम्मत को लेकर पांच से छह घंटे बिजली काटी जा रही है, वहीं दूसरी ओर विभाग के जीएम काम में लगे हैं। बिजली विभाग के सिंहभूम के जीएम अरविंद कुमार ने कहा-गैर कंपनी इलाकों में बिजली आपूर्ति दिसंबर तक सुधरेगी। जिले में आरएपीडीआरपी योजना के तहत तीन सब स्टेशन का निर्माण हो चुका है, जिससे जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू होगी। एलटी कंडक्टर को केबल से जोड़ने व बदलने का कार्य सितंबर में पूरा हो जाएगा।

आईपीडीएस योजना के तहत छोटा गोविंदपुर में री-कंडक्टरिंग कार्य चल रहा है, पूर्व में ठेका कंपनी के ब्लैकलिस्ट होने के कारण काम शुरू करने में देरी हुई थी, लेकिन अब रोज काम किया जा रहा है। जीएम ने कहा कि मानगो, कदमा, सोनारी, जुगसलाई, परसुडीह, सुंदरनगर, आदित्यपुर समेत कई इलाकों में बिजली की आधारभूत संरचना का काम दिसंबर तक ठेका कंपनी को पूरा करने का आदेश दिया है। इसलिए दिसंबर तक बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। तब तक लोगों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मानगो, कदमा, सोनारी, गोविंदपुर, बिरसानगर समेत अन्य क्षेत्राें में अंडरग्राउंड केबलिंग का काम भी दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

सिदगोड़ा-सरजामदा सब स्टेशन से इस माह सप्लाई

सिदगोड़ा-सरजामदा नए सब स्टेशन से सितंबर में ही बिजली आपूर्ति शुरू होने की संभावना है। सुंदरनगर से अलग ग्रामीण फीडर का काम शीघ्र ही पूरा करने का निर्देश दिया है। ऐसे में करनडीह से बिजली आपूर्ति की निर्भरता कम हो जाएगी।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads