50 लाख रुपए के एक हजार क्विंटल राशन बरामद, डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदार की दुकान और गोदाम सील - AKB NEWS

50 लाख रुपए के एक हजार क्विंटल राशन बरामद, डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदार की दुकान और गोदाम सील

पीडीएस दुकानों से चावल-गेहूं की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। करीब 50 लाख रुपए के एक हजार क्विंटल चावल-गेहूं और चीनी डोर स्टेप डिलीवरी के ठेकेदार के गोदाम से बरामद किया गया है। ठेकेदार दीपक मोहनानी, संजय मोहनानी के चार ठिकानों और पीडीएस दुकान पर छापेमारी की गई। बोरा को सिलने वाली चार मशीनें, वेट मशीन, करीब दो हजार खाली बैग, चार बोरा रसीद जब्त की गई है।

दीपक-संजय दोनों भाइयों पर साकची-गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिटी एसपी की अगुवाई में डीसी सूरज कुमार ने जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है। जांच रिपोर्ट सचिव को भेज दिया है। गोदाम और दुकान को सील कर दिया गया है। बता दें कि दुकानदार संजय मोहनानी को दो साल पहले बेस्ड डीलर का अवॉर्ड मिला था।

छापामारी के साथ ही राजनीतिक दल का अधिकारियों पर पड़ने लगा दबाव

ऐसे हुआ खुलासा

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम में डीसी व एसएसपी को कहा- डोर स्टेप डिलीवरी करने वाले ठेकेदार भाई पीडीएस दुकानों से चावल- गेहूं का भंडारण अवैध तरीके से कर रहे हैं। झामुमो नगर अध्यक्ष बबन राय की सूचना पर एसएसपी ने स्थानीय पुलिस की तैनाती करने को कहा। साकची गुरुद्वारा बस्ती के गेहूं-चावल को दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करने का प्रयास कर रहा था। गोदाम में चावल-गेहूं की रैपिंग कर रहे लोग पिछले दरवाजे से भाग गए। छापामारी के साथ ही राजनीतिक दल का दबाव अधिकारियों पर पड़ने लगा।

पीडीएस दुकानों की कालाबाजारी व डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था की विस्तृत जांच के लिए सिटी एसपी की अगुवाई में जांच टीम गठित की गई है। ठेका रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।
सूरज कुमार, डीसी






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads