जुगसलाई से गायब 5वीं कक्षा के दो छात्र खरकई नदी में डूबे, घूमने की बात बोलकर घर से निकले थे दोनों
जुगसलाई के बंगाली पाड़ा एलपी स्कूल रोड स्थित घर से 17 सितंबर को निकले दो किशोर का शव शुक्रवार को बागबेड़ा बड़ौदा घाट पर नदी में तैरता मिला। सुबह 10 बजे अभिषेक साव (12 वर्ष) और दिन के एक बजे दीपक ग्वाला (13 वर्ष) का शव लोगों ने देखा। दोनों जुगसलाई आरपी पटेल कैंपस स्थित ओडिया-बांग्ला हाई स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ते थे। गुरुवार की सुबह नौ बजे घर में दोनों घूमने की बात बोलकर निकले थे।
इधर, शुक्रवार की सुबह शव मिलने पर उसकी पहचान नहीं होने पर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। कुछ घंटे बाद परिवार के लोग पहुंचे और शव की पहचान की। कोविड जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। लोगों के मुताबिक अभिषेक को मछली पकड़ने का शौक था और दीपक के साथ खरकई नदी के बड़ौदा घाट छोर पर अक्सर जाया करता था। दोनों के गायब होने के बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन की। कुछ पता नहीं चलने पर गुरुवार की रात को जुगसलाई थाना में दीपक के पिता ने और शुक्रवार की सुबह अजय साव के पिता ने लिखित शिकायत की थी। कुछ देर बाद जुगसलाई पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को शव मिलने की खबर की। परिवार वालों ने अस्पताल जाकर पहचान की।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें