BREAKING NEWS
Covid-19
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
कोरोना से वृद्धा की मौत 87 नए संक्रमित मिले
पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक 75 साल की महिला की मौत कोरोना से हो गई, वहीं 87 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर 63 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिस 75 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है वह नोवामुंडी की रहने वाली थी और वह नोवामुंडी स्थित टिस्को अस्पताल में भर्ती थी।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत सोमवार को हो गई। जिले में मिले 87 संक्रमितों में बड़ा जमदा के 17, चक्रधारपुर के 16, जगनाथपुर के 5, झींकपानी के 5, खूंटपानी के 5, बंदगांव के 2, गोइलकेरा के 1, कुमारदुंगी के 1, मझगांव के 2, मंझारी के 1, मनोहरपुर के 6, टोंटा के 4 व चाईबासा के 24 संक्रमित शामिल हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें