एटीएम में चोरी करने वाले दोनों अपराधी नवादा के हैं - AKB NEWS

एटीएम में चोरी करने वाले दोनों अपराधी नवादा के हैं

रांची पटना हाईवे पर एटीएम में चोरी करते सोमवार की देर शाम रंगे हाथ पकड़े गए दोनों अपराधियों के विरुद्ध कोर्रा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए दोनों अपराधी बिहार के नवादा के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि उनका चार लोगों का गिरोह था।

जिनमें तीन लोग एटीएम में घुसे थे और एक व्यक्ति कार लेकर एटीएम से कुछ दूरी पर मौजूद था। दो लोग फरार हो चुके हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस ने उनके पास से पेटीएम खोलने में प्रयुक्त रेंच पेचकस, एटीएम का कैश रीडर बरामद किया है। पकड़े गए चोरों में अकबरपुर नवादा बिहार निवासी प्रभाकर कुमार सिंह उर्फ सौरभ सिंह तथा रविशंकर सिंह उर्फ सोनू सिंह है।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads