लोन दिलाने के नाम पर अवैध वसूली वापस कराने के लिए ज्ञापन - AKB NEWS

लोन दिलाने के नाम पर अवैध वसूली वापस कराने के लिए ज्ञापन

बंशी यूनियन बैंक से केसीसी लोन दिलवाने के नाम पर हुई अवैध वसूली मामले में करके गांव के ऋणधारकों ने पैसा वापस कराने व कार्रवाई की मांग को लेकर डंडई थाना में लिखित आवेदन दिया है। दिए गए लिखित आवेदन में ऋण धारक कुंदन चौधरी पिता पारसनाथ चौधरी, देवास चौधरी पिता सुदामा चौधरी, राम मनी चौधरी पिता जगरनाथ चौधरी सहित अन्य ने कहा है कि ग्राम करके निवासी बालेश्वर चौधरी पिता स्वर्गीय रामजी चौधरी के द्वारा गढ़वा यूनियन बैंक से केसीसी लोन दिलवाने की बात कही गई । जिसके लिए कागजात मांगने पर हम लोग सारा कागजात दे दिए। तब लोन हम लोग का स्वीकृत हो गया।जब हम लोगों को लोन की राशि बैंक खाता में क्रेडिट किया गया तो निकासी के लिए हम लोगों को बुलाया गया। उस दौरान बालेश्वर चौधरी साथ साथ था। जिसका यूनियन बैंक के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है।

आवेदकों ने आवेदन के माध्यम से बताया है कि बैंक द्वारा क्रेडिट किया गया राशि में से निकासी की गई तब हम लोगों के द्वारा निकासी किया गया उसके तुरंत ही बालेश्वर चौधरी के द्वारा लोन कराने के खर्चा के नाम पर लोन की सारा पैसे मांग लिया गया। विरोध करने पर उसने कहा कि लोन कराने का खर्चा देना पड़ता है । फिर बोला कि चुप चाप रहो पैसे हम घर पर दे देंगे। लेकिन आज तक वह हम लोगों को पैसा नहीं दिया। उक्त लोगों ने आवेदन में बताया है कि कुंदन चौधरी से 25000 ,देवास चौधरी से 20000 ,राम मनी चौधरी से 25000,रविंद्र कुमार चौधरी से 20000 रुपए सहित दर्जनों लोगों से इसी तरह से लिया गया है। ऋण धारकों ने आग्रह पूर्वक जांचकर पैसा वापस कराने तथा कार्य वाई करने कि मांग किया है।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads