BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
NATIONAL
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
from Dainik Bhaskar
कोयल नदी पर तार टूटा, गढ़वा में 24 घंटे से ब्लैक आउट, लोग बेहाल
गढ़वा ज़िले में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। स्थिति यह है कि लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं उमस भरी गर्मी में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इधर बिजली विभाग के कनिय अभियंता कमल कुमार ने कहा कि कोयल नदी से होकर गुजरा तार टूट गया है। वहीं नदी में अधिक पानी होने से तार जोड़ने में परेशानी हो रही है। हालांकि विभागीय पदाधिकारी व कर्मी लगे हुए हैं। तार जोड़ने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बुधवार की रात्रि गरज के साथ हुए तेज बारिश के दौरान तार को क्षति हुई है। उधर लोगों का कहना है कि विभाग को बरसात में बिजली व्य्वस्था पहले दुरुस्त कर लेनी चाहिए।
from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें