उरीमारी में साप्ताहिक शनिवार बाजार पांच महीने बाद शुरू
विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा और विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी-पोटंगा ने पुलिस-प्रशासन से उरीमारी में साप्ताहिक शनिवार बाजार लगाने की मांग की थी। मोर्चा और समिति की मांगो पर पहल करते हुए पुलिस-प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते शनिवार से उरीमारी में साप्ताहिक शनिवार बाजार लगवाने का काम किया। उक्त संगठनों ने पुलिस-प्रशासन से कहा था कि कोरोना महामारी के कारण पिछले पांच-छह महीने से उरीमारी में साप्ताहिक शनिवार बाजार बंद है।
जिसके कारण पोटंगा, पारगढा, असवा, तिलैया, भुरकुंडवा, उरीमारी, जोजोटोला, गंधौनिया, बरटोला, डेढकाटोला, गेराटोला, पसेरिया, जरजरा, गरसुल्ला सहित अन्य गांवों के लाेगों को साग-सब्जी बेचने और खरीदने मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार शुरू होने पर सूरज बेसरा, जीतन मुंडा, सोनाराम मांझी, संजय करमाली, गणेश गंझू, संतोष सिंह, महादेव बेसरा, कानू मांझी, चरका करमाली, दशाराम हेम्ब्रोम, सीगु हेम्ब्रोम, मनु टुडू ,रवि पावरिया, मानाराम मांझी, कृष्णा किस्कू, महेश गंझू, सुखदेव सोरेन, मोहन सोरेन, विनोद हेम्ब्रोम, जुरा सोरेन, महावीर मुर्मू, पंकज हेम्ब्रोम, अजय मरांडी, महेश बेसरा, संजय सोरेन, सहित अन्य लोगो ने हर्ष व्यक्त करते पुलिस-प्रशासन को बधाई दी है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें