भाजपा नेताओं ने सुनीं समस्याएं समाधान का दिया आश्वासन
भारतीय जनता पार्टी के पदधारियों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में लोगों से जन समस्याओं की जानकारी ली। लोगों ने बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी जताते हुए उनके तबादले की मांग की। बोलबा कुंदूरमुंडा सड़क निर्माण कार्य पुनः शुरू कराने, बोलबा किनकेल सड़क पक्की करण कार्य में जमीन मालिकों को मुआवजा दिलाने, मालसाड़ा खंडानिशान से केरसई तक 7 किलोमीटर सड़क निर्माण, प्रखंड के बिजलीविहीन गांवों में बिजली उपलब्ध कराने, प्रखंड के सभी गांव में मोबाइल नेटवर्क चालू कराने की मांग की गई।
सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया के बारे में डीसी से मिलकर बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुंदूरमुंडा सड़क कार्य के मामले में वन विभाग से एनओसी मिलने वाली है और नवंबर-दिसंबर में काम शुरू होने की संभावना है। मालसाड़ा सड़क का प्रस्ताव भेजा गया है और बिजली की समस्या का जल्द ही समाधान होगा। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि बोलबा किनकेल सड़क से संबंधित मुआवजे के मामले में सांसद के पास आवेदन पत्र भेजा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, प्रणव कुमार, जहूरन सिंह, बुद्धदेव प्रधान, प्रमुख सुरजन बड़ाईक, मुखिया रुकमणी देवी उपस्थित थीं।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें