जरूरतमंदों को नदी पार कराने में नाविक साधू बाबा की सेवा भावना का हमेशा ऋणी रहेंगे हम: सुशील श्रीवास्तव
भाजपा के पदधारियों ने मंगलवार को दिवंगत केश्वर प्रधान और साधु बाबा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि जब शंख नदी पर पुल नहीं बना था, तब हर किसी को इन्होंने नाव से नदी पार कराया था। दिवंगत केश्वर प्रधान एक नाविक के रूप में लोगों की सेवा करने के लिए हर समय तैयार रहते थे। कई बार इन्होंने रात में और मौसम खराब रहने के बावजूद लोगों को नदी पार कराया था। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि लोग उनकी सेवा भावना के हमेशा ऋणी रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इनकी उपस्थिति निश्चित रूप से होती थी।
उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। सबने ईश्वर से प्रार्थना की कि जिन्होंने कई लोगों को नाव से नदी के पार उतारा। ईश्वर उनकी आत्मा को भवसागर से पार उतारे। इधर दिवंगत केश्वर प्रधान के पुत्र कपिलानंद प्रधान और प्रखंड प्रमुख सुरजन बड़ाईक ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया ने उनके पैसे काट कर रसीद नहीं दी थी इस कारण वे चिंतित थे। उनका कहना था कि जो पैसे काटे गए हैं उसे पासबुक में अपडेट कर दिया जाए, ताकि दोबारा पैसे ना काटे जाएं। इसी चिंता में उनका स्वास्थ्य खराब हुआ और मृत्यु हो गई। पदधारियों ने दिवंगत के परिजनों को दो बोरी अनाज और नकद राशि सहायता के रूप में दी।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें