सिमडेगा : पोषण माह में घर-घर जाकर सेविका सहायिका अदा करेंगी गाेद भराई की रस्म - AKB NEWS

सिमडेगा : पोषण माह में घर-घर जाकर सेविका सहायिका अदा करेंगी गाेद भराई की रस्म

सोमवार को हर घर पोषण त्योहार के तहत संचालित पोषण अभियान का शुभारंभ किया। सदर प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु बाला ने की। रेणुबाला ने कहा कि माह सितंबर को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सेविका गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का रस्म कोरोना महामारी को देखते हुए उनके घर जाकर करेंगी। साथ ही बच्चों का वजन जांच कर, कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण उपचार केन्द्र में भेजेंगी। पोषण के पांच सूत्र के अवसर पर एक हजार दिन तक जिसमें गर्भावस्था की अवधि से लेकर बच्चे के जन्म से दाे साल के उम्र तक की सही पोषण का खास देख भाल करेंगी।


उन्होंने बताया कि हर बच्चे, किशोर-किशोरी, गर्भवती एवं धातृ महिला को निर्धारित पेाषण सेवा दिलाएं तभी आपका गांव कुपोषण मुक्त हो पाएगा। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाया गया कि आज मैं भारत के बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मजबूत करने का वचन देता हूं। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान मैं हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंचाऊंगा। गर्भवती महिलाएं, धातृ महिलाएं,बच्चे एवं किशोरियों को पोषक आहार के रूप में क्या-क्या लेना चाहिए, ताकि शरीर स्वस्थ रहे। इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल प्रबंधन समिति भूमिका से उन्हें अवगत कराया गया।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads