कराकेल गांव फूटबॉल टूर्नामेंट के विजेता उपविजेता को दिया गया खस्सी व नगद राशि - AKB NEWS

कराकेल गांव फूटबॉल टूर्नामेंट के विजेता उपविजेता को दिया गया खस्सी व नगद राशि

गांव कराकेल में आयोजित तीन दिवसीय फूटबॉल खेल प्रतियोगिता में शामिल अलग-अलग ग्रुपों के विजेता व उपविजेता टीमों को खस्सी व नकद पांच हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। जानकारी के मुताबिक कामडारा प्रखंड क्षेत्र के गांव कराकेल में स्थानीय खेल कमेटी की ओर से तीन दिवसीय फूटबॉल खेल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें झारखंड व उड़ीसा के विभिन्न क्षेत्रों से आईं कुल 32 टीमों ने भाग लिया था।

फाइनल मैच में केएफसी टीम खूंटी को मनाहतू ने पेनाल्टी मे दो गोल से हराकर जीत दर्ज की और केटी एकाडमी व पोकला रेलवे स्टाफ के बीच हुई टक्कर मे रेलवे स्टाफ टीम ने पेनाल्टी मे एक गोल से जीत दर्ज की। लड़कियों की फाइनल मैच में कामडारा की टीम ने उड़ीकेल को दो गोल से पराजित कर जीत हासिल की और पोकला व निनई के बीच हुई फाइनल मैच में पोकला की टीम ने निनई को दो गोल से हराकर जीत हासिल की। फाइनल मैच मे जीत हासिल करने वाले उक्त चारों ग्रुप के विजेता टीम को एक-एक खस्सी व पांच-पांच हजार रु नकद पुरस्कार दी गई। जबकि उक्त चारों ग्रुप के उपविजेता टीमों को एक-एक खस्सी व फूटबॉल देकर पुरस्कृत किया गया।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads