हाेम आइसाेलेशन मरीजों को अपने खर्च पर कराना हाेगा टेस्ट, डीसी ने दिए निर्देश
हाेम आइसाेलेशन में रहने वाले काेराेना मरीजाें काे आइसाेलेशन अवधि पूरी हाेने के बाद खुद के खर्च पर जांच करानी हाेगी। ऐसे लाेगाें का सैंपल लेने के लिए जिला प्रशासन की ओर से घर पर मेडिकल टीम नहीं भेजी जाएगी। काेराेना की राेकथाम के लिए गठित काेषांगाें की बैठक में डीसी छवि रंजन ने यह निर्देश दिया। उन्हाेंने सभी इंसीडेंट कमांडराें से कहा-हाेम आइसाेलेशन के लिए आवेदन करने वाले संक्रमित मरीजाें से सेल्फ डिक्लेरेशन फाॅर्म भरवाएं। इसमें स्पष्ट करें कि वह अपनी जांच खुद कराएंगे।
हाेम आइसाेलेशन के बाद अगर काेई मरीज अपने खर्च पर काेराेना टेस्ट कराने में सक्षम नहीं हैं ताे उन्हें प्रशासन की ओर से संचालित काेविड डेडिकेटेड हाॅस्पिटल या काेविड केयर सेंटर में भर्ती हाेना हाेगा। उन्हाेंने कहा कि डाॅक्टर समय-समय पर हाेम आइसाेलेशन में रहने वाले मरीजाें के स्वास्थ्य की जांच करें। सिविल सर्जन इसकी माॅनिटरिंग करेंगे। इधर, रांची डीसी ने जिले में 500 बेड बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा-सिविल सर्जन 1000 मेडिसिन किट तैयार रखें। सभी इंसीडेंट कमांडर काे सदर अस्पताल से किट लेने काे कहा गया।
झारखंड में 1774 नए मरीज
झारखंड में काेराेना का कहर थम नहीं रहा है। शनिवार काे राज्य के सभी 24 जिलाें में कुल 1774 नए मरीज मिले। नाै लाेगाें की माैत भी हुई। इसके साथ ही राज्य में काेराेना मरीजाें की संख्या बढ़कर 49,423 हाे गई है। अब तक 540 लाेगाें की जान जा चुकी है। शनिवार काे जमशेदपुर में पांच लाेगाें की माैत हुई। इसके अलावा रांची में एक, दुमका में एक और काेडरमा के दाे लाेगाें की जान गई। सुकून वाली बात यह है कि शनिवार काे राज्य में 2287 मरीज ठीक भी हुए। इनमें सबसे ज्यादा 1076 लाेग रांची के हैं।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें