शिक्षकाें काे मिली बड़ी राहत, अब गृह जिले में करा सकेंगे तबादला... सरकार ने दी मंजूरी
शिक्षक दिवस पर झारखंड सरकार ने शिक्षकाें काे बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महताे ने कहा कि अब सरकारी शिक्षक अपने गृह जिले में तबादला करा सकेंगे। सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। वह शनिवार काे बाेकाराे परिसदन में पत्रकाराें से बात कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि राज्य के ऐसे बहुत से शिक्षक हैं, जाे दूसरे जिले में काम कर रहे हैं। उनकी परेशानियाें और पारिवारिक उलझनाें काे देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है।
उन्हाेंने कहा कि संस्कृत शिक्षकाें का लंबे समय से वेतन बकाया है। इसका भुगतान करने की मंजूरी दे दी गई है। सरकार शिक्षकाें की समस्या दूर कर रही है ताकि स्कूलाें में इसका रिजल्ट देखने काे मिले। महिला शिक्षिका के पति के गृह जिले को उनका भी गृह जिला माना जाएगा। जो शिक्षक दूसरे राज्य के हैं तो उनके घर के निकट का जिला या दिए तीन जिले के विकल्पों में किसी एक को गृह जिला माना जाएगा।
मैट्रिक और इंटर के स्टेट टाॅपर काे 23 काे मिलेगी कार
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जैक बाेर्ड के मैट्रिक और इंटर के स्टेट टाॅपर काे कार देकर सम्मानित किया जाएगा। छात्राें काे 23 सितंबर काे बिनाेद बिहारी महताे की जयंती पर कार दी जाएगी। उसी दिन भंडारीदह में 75 फीसदी अंक हासिल करने वाले मैट्रिक और इंटर के 300 विद्यार्थियाें काे साइकिल दी जाएगी।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें