पत्नी की मौत का इल्जाम लगने पर स्क्रैप कारोबारी ने बेटे संग पटरी पर कट दी जान, ससुराल वालों पर झूठे मामले में फंसाने की प्राथमिकी दर्ज - AKB NEWS

पत्नी की मौत का इल्जाम लगने पर स्क्रैप कारोबारी ने बेटे संग पटरी पर कट दी जान, ससुराल वालों पर झूठे मामले में फंसाने की प्राथमिकी दर्ज

पत्नी की मौत का इल्जाम लगाने व जेल भेजवाने की धमकी ससुराल वालों से मिलने के बाद बिष्टुपुर धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी स्क्रैप व्यापारी इंदल सोनकर (38) ने अपने बेटे नैतिक सोनकर (11) के साथ रेलवे लाइन में कटकर जान दे दी। दोनों का शव बुधवार गोविंदपुर के खैरबनी के पास रेलवे लाइन के किनारे से पुलिस ने बरामद किया है। नैतिक जस्को स्कूल में कक्षा चौथी का स्टूडेंट था। 8 सितंबर सुबह आठ बजे इंदल स्कूटी से अपने बेटे को दोसा खिलाकर वापस आने बात अपनी मां को कहकर निकला था। घटना के बाद बिष्टुपुर पुलिस ने घर में पलंग से दो सुसाइड नोट जब्त किया है। सुसाइड नोट में पिता-पुत्र का नाम लिखा है।

नोट में जुगसलाई खटिक मोहल्ला निवासी ससुराल वालों की प्रताड़ना व धमकी से तंग आकर जान देने की बात का उल्लेख है। वहीं दूसरी तरफ घटना की खबर मिलने पर मृतक का बड़ा भाई कुंदन सोनकर व बबलू समेत कई लोग गोविंदपुर पहुंच गए। शव को 407 से एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का पंचनामा बना कोविड जांच के लिए भेज दिया गया। इधर, गोविंदपुर पुलिस ने घटनास्थल के पास से स्कूटी भी बरामद की है।

 हालांकि दोनों के घर नहीं लौटने पर मंगलवार की शाम को इंदल के भाई ने बिष्टुपुर थाना को लापता होने की लिखित शिकायत की थी। बुधवार सुबह बिष्टुपुर पुलिस ने ही परिवार वालों को थाना बुलाकर घटना की जानकारी दी। मिले शव की तस्वीर दिखाकर पहचान कराई। पहनावे से दोनों की पहचान परिवार वालों ने की। वहीं दूसरी ओर देररात ससुराल वालों के खिलाफ झूठे मामले में फंसाने व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है। मृतक इंदल सोनकर के बड़े भाई कुंदन के बयान पर जुगसलाई खटिक मोहल्ला निवासी विरु उर्फ विनित सोनकर, आशीष सोनकर, दोनों की मां आरती देवी, बुआ बेबी सोनकर, मामा अजय सोनकर व विजय सोनकर (पोटका) के खिलाफ धारा 306/34 (एकराय होकर अात्महत्या के लिए प्रेरित करने) का मामला दर्ज कराया है।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads