तालाब के पास कैंटीन संचालक का शव मिला
रामगढ़ शहर के पतरातू बस्ती के मुंडा टोला के तालाब के पास संदेहास्पद स्थिति में युवक रितेश रंजन की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मृतक के मोबाइल और स्कूटी की बरामदगी को लेकर तलाशी की। वहीं, पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने की कागजी प्रक्रिया शुरु कर दी है। इधर, मृतक के परिजन और उनके दोस्तों ने रितेश रंजन की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर बिंदु पर छानबीन तेज कर दी है। वहीं, मृतक के घर में परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार शहर के न्यू शांति पिक्चर पैलेस के पीछे कॉलोनी में रहने वाले रितेश रंजन उर्फ रंजय 34 वर्ष रामगढ़ कॉलेज में कैंटीन चलाता था। वह शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे स्कूटी से घर से कैंटीन जाने के लिए निकला था। इस बीच देर शाम रितेश रंजन के संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से हत्या की आशंका जताई जाने लगी। थाना प्रभारी विद्या शंकर ने बताया कि लोगों की सूचना पर शव को बरामद कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक के ऑन मोबाइल के लोकेशन को ट्रेस कर बरामद करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, स्कूटी की भी तालाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत से संबंधित खुलासा हो पाएगा। उन्होंने बताया कि परिजन की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें