फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद फ्लाइट से भाग रहे थे मुंबई, एयरपोर्ट से पकड़ाए - AKB NEWS

फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद फ्लाइट से भाग रहे थे मुंबई, एयरपोर्ट से पकड़ाए

धनबाद के गोविंदपुर की लकड़ी को लेकर भाग रहे एक युवक को सोमवार की रात बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उस वक्त पकड़ा गया जब दोनों मुंबई की फ्लाइट से जाने की तैयारी कर रहे थे। दोनों को डोरंडा थाने में रखा गया है। लकड़ी धनबाद के गोविंदपुर की रहने वाली है। वहीं युवक मुंबई का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद युवक ने लड़की को मुंबई चलने को कहा। वह तैयार हो गई। युवक मुंबई से रांची आया, जबकि लड़की गोविंदपुर से रांची पहुंची। लड़के ने दोनों की फ्लाइट की टिकट करा रखी थी, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को एयरपोर्ट से पकड़ लिया। बताया जा रहा कि लड़की नाबालिग है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads