घायल युवक की रामप्यारी हॉस्पिटल में हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा - AKB NEWS

घायल युवक की रामप्यारी हॉस्पिटल में हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बरियातू रोड स्थित रामप्यारी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में सोमवार की सुबह इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया। मृतक मरीज का नाम नीरज महतो है और वह बीआईटी थाना क्षेत्र स्थित केंदुआ दीपाटोली गांव का रहने वाला था। 15 दिनों पहले दो बाइक की टक्कर में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद इलाज के लिए उसे रामप्यारी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

मृतक के मामा जगरनाथ महतो ने बताया कि पिछले 15 दिनों में अस्पताल में इलाज के नाम पर लगभग 6 लाख रुपए लिया है। इसके बाद भी सुबह में नीरज का अचानक जब सुबह में तबीयत बिगड़ी तो बुलाने के बाद भी कोई डॉक्टर उसे देखने नहीं पहुंचा। सुबह में अचानक अस्पताल प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि नीरज की मौत हो गई है।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads