BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
छह माह से निगम बोर्ड की मीटिंग नहीं राजधानी का विकास का काम है ठप
रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक बीते छह माह से नहीं हुई है। इसके कारण शहर का विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। यह कहना है पार्षदों का। सोमवार को पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगर आयुक्त से मिलने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। वे नगर आयुक्त से मिलकर अपना मांग पत्र सौंपना चाहते थे।
लेकिन, करीब दो घंटे इंतजार के बावजूद जब नगर आयुक्त नहीं पहुंचे तो पार्षदों ने उनकी गोपनीय शाखा में मांग पत्र जमा करवाया। पार्षदों का कहना है कि हर माह होने वाली निगम बोर्ड की बैठक को कोरोना के नाम पर टाला जा रहा है। जबकि, लोकसभा से लेकर विधानसभा का सत्र का आयोजन हुआ है। इसलिए नगरपालिका अधिनियम 77(1) के तहत जल्द से जल्द बोर्ड की बैठक बुलाई जानी चाहिए।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें