लोन वापस नहीं करने वालों के खिलाफ निकाले वारंट - AKB NEWS

लोन वापस नहीं करने वालों के खिलाफ निकाले वारंट

आंतरिक संसाधन एवं राजस्व की समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने चेक पोस्ट पर किए जा रहे जांच के आलोक में वाणिज्य कर पदाधिकारी को जांच सूची उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में डीसी ने कहा कि जीएसटी निबंधित व्यापारी किसी वस्तु या सामग्री के लिए पंजीकरण कराते है, जिस पर वे सरकार को टैक्स देते है। लेकिन इसके अलावा व्यापारी अगर दूसरे वस्तु एवं सामग्री का क्रय-बिक्रय कर रहें है तो इसकी जांच करें। नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी बैंक कर्मी को दो दिनों के अन्दर बुलाकर फार्म 9 एवं 10 का मिलान करें। अगर बैंक कर्मी नहीं आते है, तो एलडीएम को सूचित करें।

जो व्यक्ति 8-10 साल से बाद भी रूचि नहीं ले रहे है। उन पर अनुमंडल पदाधिकारी से सम्पर्क कर पुलिस बल के साथ बाॅडी वारंट निकाल कर उनकी गिरफ्तारी करें। डीसी ने कहा कि उत्पाद अधीक्षक को निबंधित शराब दुकानों की पंजी एवं दुकान संचालन उत्पाद नियम के अनुसार क्रियाशील है या नहीं, से संबंधित समय-समय पर दुकानों की जांच करने का निर्देश दिया। खनन पदाधिकारी को खनन कार्य का रॉयल्टी मिल रही है कि नहीं इसकी जांच करने का निर्देश दिया गया। ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ से आने वाले खनन सामग्रियों को चेक करने का निर्देश दिया। सामाजिक सुरक्षा के तहत डोभा एवं तालाब के मेढ़ पर पौधरोपण का कार्य करने की बात कही।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads