कोरोना को हरा चुके लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए प्रेरित करेगा रेडक्रॉस
जिले में कोरोना से जंग जीत चुके लोगों को ब्लड प्लाज्मा दान करने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी प्रेरित करेगी। इस बारे में शनिवार को एक बैठक हुई है। उपविकास आयुक्त प्रताप चन्द्र किचिंगिया ने शनिवार को जिला में 05 कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने की पुष्टि की है। ट्रुनेट जांच रिर्पोट में नगर परिषद कार्यालय के 03, कोलेबिरा से 01 एवं बानो से 01 व्यक्ति शामिल है। पूर्व के इलाजरत 02 व्यक्ति स्वस्थ हुये है। सिमडेगा जिला में अबतक कुल 1112 पाॅजिटिव केस पाये गए हैं। जिनमें से 893 व्यक्ति स्वस्थ हो गये है।
कुल मृतकों की संख्या - 04 है। फिलहाल सिमडेगा जिला में 215 पाॅजिटिव केस सक्रिय है। बैठक में रेड क्राॅस सोसाइटी के सदस्यों ने भी प्लाज्मा थेरेपी की दिशा में अपने विचारों को साझा किया। बताया गया कि शांति भवन मेडिकल सेन्टर बीरू में प्लाज्मा निकालने की व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अबतक बीरू हॉस्पिटल में 8 व्यक्तियों का सैम्पल लिया गया था, जिसमें 5 व्यक्ति फिट पाए गए, उन्होंने स्वेच्छा से प्लाजा डोनेट कर कई लोगों की जिंदगी बचाई है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें