शिक्षक स्मिथ कुमार सोनी को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने शनिवार काे शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को आनॅलाइन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। सिमडेगा जिला से शिक्षक स्मिथ कुमार सोनी को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। स्मिथ सोनी ने एनआईसी रांची से आनॅलाइन कार्यक्रम में भाग लिया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक झारखण्ड जटाशंकर चौधरी ने राष्ट्रपति की ओर से सिमडेगा जिला के शिक्षक स्मिथ कुमार सोनी को सिल्वर मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
सिमडेगा जिला अन्तर्गत राजकीय मध्य विद्यालय बानो में स्मिथ कुमार सोनी ने 28 सितंबर 1994 को शिक्षक के रूप में योगदान दिया था। अपने सेवा के दौरान तत्कालीन गुमला जिला के बसिया प्रखंड तथा सिमडेगा जिला के कोलेबिरा प्रखंड में सेवा करने के उपरांत वर्ष 2001 में राजकीय मध्य विद्यालय बानो में सहायक शिक्षक के रूप में योगदान किया। राजकीय मध्य विद्यालय बानो,प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बानो के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बानो में भी अपना समय निकालकर बच्चियों को शिक्षा देते हैं। इधर साेनी काे राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने से जिले के शिक्षा जगत में खुशी है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें