मोबाइल पर ली जाने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभिभावकाें को बताए जा रहे तरीके - AKB NEWS

मोबाइल पर ली जाने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभिभावकाें को बताए जा रहे तरीके

सिसई प्रखंड अन्तर्गत रणजीत नारायण सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा के सभागार में अर्धवार्षिक परीक्षा को लेकर अभिभावकों का सोशल डिस्टेंस के साथ पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुरू किया गया। प्रधानाचार्य ललन सिंह ने कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के कारण शैक्षणिक संस्थान बंद है। विद्यालय के भैया बहनों की पढ़ाई बाधित ना हो। इसके लिए नियमित रूप से विद्यालय के शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन पठन-पाठन कराया जा रहा है। इसके सतत मूल्यांकन के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा लिया जाना है। मोबाइल पर ही ली जाएगी ऑनलाइन परीक्षा। ऐसी परिस्थिति में हर अभिभावकों को प्रशिक्षित होना अति आवश्यक है। इसलिए इस पांच दिवसीय अभिभावक प्रशिक्षण में ऑनलाइन कैसे किया जाएगा इसकी जानकारी दी जाएगी।

प्रशिक्षण वर्गवार भैया बहनों के अभिभावकों को 4 सितम्बर से 9सितम्बर तक बुलाया जा रहा है। हर वर्ष झारखंड अधिविध परिषद द्वारा जनवरी फरवरी-मार्च में आठवीं से दसवीं कक्षा बोर्ड का परीक्षा ली जाती है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक अरुण नारायण सिंह ने कहा कि विकट परिस्थिति में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा पठन-पाठन कराना एक सराहनीय कदम है। परीक्षा में अभिभावक छात्र और शिक्षक की ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना उपलब्धि है। इसलिए सभी को आपसी तालमेल कर परीक्षा को सफल संचालन करें। प्रबंध कमेटी हर संभव सहयोग करेगी। इस अवसर पर प्रबंध कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि साहु आचार्य ललन सिंह, मृत्युंजय मिश्रा, ममता देवी अभिभावक रूपम देवी रामनारायण साहु सरस्वती देवी पुष्पा उरांव बनेश्वर उरांव निर्मल उरांव श्याम नारायण सिंह पारसमुणि सरोजनी देवी सुरेश गोप सहित कई अभिभावक उपस्थित थे।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads