BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
INDIA
JHARKHAND
TOP STORIES
from Dainik Bhaskar
घाघरा: गोमाता की सेवा भारतीय संस्कृति का मूल आधार : तपेश्वर गोव्रती
गौ सेवा परिवार की बैठक शनिवार को घाघरा में हुई। बैठक में उपस्थित लोहरदगा जिला संयोजक तपेश्वर गौ व्रती ने कहा कि गौ माता की सेवा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। प्रखंड स्तर में गौ सेवा परिवार के द्वारा गौ सेवा केंद्र संचालित कर गौ माता के संरक्षण में किसानों को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि गांव गांव में गौ सेवा प्रकल्प चलाकर लोगों को भारतीय नस्ल के देसी गाय पालन के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा।
कीटनाशक जैविक खाद इत्यादि के निर्माण को लेकर गांव गांव में प्रशिक्षण एवं एक देसी गाय से प्रतिदिन आय एक सौ रुपया का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ।जिसे लोग अपने घरो में देसी गाय पालेंगे। बैठक में घाघरा प्रखंड गौ सेवा के संयोजक भाई उत्तम, अमित कुमार ठाकुर, बैजू पाहन, दिनेश जायसवाल, अनूप पांडे, मनीष जायसवाल उपस्थित थे।
from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें