शिक्षक दिवस पर डीसी ने किया डिजिटल पत्रिका शिक्षारत का विमोचन, बोले-बच्चों को मिला मंच
शिक्षक दिवस के अवसर पर उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने डिजिटल पत्रिका शिक्षारत का विमोचन किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने इस पहल के लिए रायडीह के बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह तथा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बसंत सिंह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा प्रयास अनवरत समयांतराल पर होत रहना चाहिए। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होता है और उन्हें अपनी अभिव्यक्ति की क्षमता प्रदर्शन के लिए एक मंच मिलता है।
इस अवसर पर बीडीओ रायडीह ने कहा कि हमारे उर्जावान शिक्षकों एवं प्रतिभाशाली बच्चों के बगैर यह कार्य कतई संभव नहीं था।
इस पत्रिका के प्रकाशन का विचार सर्वप्रथम प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार के मन में आया और उन्होंने इसका बीजारोपण किया, जिसे अपने अंजाम तक पहुंचाने का कार्य बीईओ बसंत सिंह बीपीओ दिलदार सिंह तथा नवीन चंद्र झा ने किया। इस डिजिटल बाल पत्रिका में रायडीह के बच्चों एवं शिक्षकों की रचनाओं एवं कृतियों को संकलित कर प्रकाशित किया गया है। इस पत्रिका को डिजिटल प्रारूप में प्रकाशित करने का बीड़ा अजीत फाउंडेशन गुमला ने उठाया। इस अवसर पर जनसंपर्क सूचना पदाधिकारी गुमला, अमृत कुमार मेटे, डॉ कृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें