कुपोषित बच्चाें के उपचार में लापरवाही बरतने वालाें पर हाेगी कार्रवाई : डीसी - AKB NEWS

कुपोषित बच्चाें के उपचार में लापरवाही बरतने वालाें पर हाेगी कार्रवाई : डीसी

उपायुक्त सुशांत गाैरव की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की बैठक में विभाग द्वारा संचालित येाजनाओं की समीक्षा की गई। बताया गया कि डीएमएफटी योजना अन्तर्गत कुल 20 माॅडल आंगनबाड़ी केन्द्र बनाया जा रहा है। एससीए योजना अन्तर्गत कुल 112 आंगनबाड़ी केन्द्रों को माॅडल केन्द्र के रूप में परिवर्तित करने की कार्रवाई की जा रही है। रूर्बन मिशन अन्तर्गत कुल 21 आंगनबाड़ी केन्द्रों को माॅडल केन्द्र के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है।

सिमडेगा जिले में कुल 153 आंगनबाड़ी केन्द्रों को माॅडल केन्द्र के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। कुपोषण उपचार केन्द्र की समीक्षा के क्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जिले में इस माह कुल 57 कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया गया है। जिसपर डीसी ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। नशा मुक्त अभियान अभियान 15 अगस्त 2020 से 31 मार्च 2021 तक जिसपर जिला एवं अनुमंडल स्तर पर दाे कमेटी का गठन किया गया है।

64 आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं के हेल्थ चेकअप की व्यवस्था की गई है

बैठक में कहा गया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर इंस्पेक्शन बेड की समीक्षा के क्रम में जिले में संचालित कुल 965 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 64 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर महिलाओं के एएनसी चेकअप हेतु इंस्पेक्शन बेड उपलब्ध कराया गया है। इंस्पेक्शन बेड उपलब्ध होने से महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच की जा रही है। वीएचएसएनडी इस कार्य हेतु जिले के सभी गांवों को संलग्न करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों में तिथि एवं दिवस गुरुवार व शनिवार निर्धारित की गई है। उक्त दिन टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच के साथ सभी को प्रशिक्षित एवं जागरूक करना है।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads