किशाेरी और युवतियों ने निकाली प्रभातफेरी - AKB NEWS

किशाेरी और युवतियों ने निकाली प्रभातफेरी

तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत जिले के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत डोमटोली पंचायत के करमटोली क्लब में 14 से 24 वर्ष के किशोरियों एवं युवतियों के लिए आयोजित उन्मुखीकरण के पांचवे दिन में नशा मुक्त अभियान, सामाजिक कुरीतियां, कोरोना वायरस से बचाव एवं बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान से संबंधित प्रभात फेरी निकाल कर गांव वालों को जागरूक किया गया।

तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत प्रखंड स्तरीय किशोरियों एवं युवतियों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान किशोरियों और युवतियों के बीच विभिन्न प्रकार की सामाजिक जागरूकता संबंधी गतिविधियां कराई जा रही है। किशोरियों एवं युवतियों के विकास में आने वाली बाधाओं पर ध्यान आकर्षित कराना तथा इन चुनौतियों एवं बाधाओं में किशोरियों एवं युवतियों को संघर्ष करने का भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान क्षेत्रीय समन्वयक संजीत साहू, युवा उत्प्रेरक सीता कुमारी, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर विश्वासी मिंज उपस्थित थे।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads