अभी तक हजारीबाग का नाम ही सुना अब यहां काम करने का अवसर मिला
हजारीबाग सदर अनुमंडल के 69वें अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में विद्या भूषण प्रसाद ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उन्हें निवर्तमान एसडीओ मेघा भारद्वाज ने पदभार सौंपा। भारद्वाज यहां 2018 से अब तक लगभग दो वर्ष रहीं। अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पहली बार योगदान देने वाले झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विद्या भूषण ने कहा कि उन्होंने अभी तक हजारीबाग का केवल नाम ही सुना था। पहली बार नजदीक से देखने जानने समझने का मौका मिला है। कोशिश करेंगे कि लोगों के सहयोग से दायित्वों को सही तरीके से पूरा करें।
पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीओ ने कार्यालय के सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। उसके बाद उन्होंने जिला के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद से उनके कार्यालय कक्ष में जाकर मुलाकात की। ज्ञात हो कि श्री भूषण इससे पहले गुमला में उप निर्वाचन पदाधिकारी रहते हुए अन्य पदों के प्रभार में थे। उनके प्रशासनिक सेवा की शुरुआत अंचल अधिकारी बेड़ो के रुप में हुई थी। वे रांची में कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य निर्वाचन कार्यालय, एटीआई में प्रशासनिक पदाधिकारी, डीएसओ दुमका, डीटीओ, आरआरडीए में भू सम्पदा पदाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें