कनहरी जंगल के पुराने पेड़ से तैयार होंगे नए पौधे
नगर क्षेत्र स्थित कनहरी पहाड़ी जंगल क्षेत्र अब सिर्फ घूमने-फिरने या सैर सपाटा की ही जगह नहीं रहेगा। यहां के पुराने बड़े वृक्ष अब आसपास के जंगल को बढ़ाने में सहयोग करेंगे। पहाड़ी के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में वन विभाग के पूर्वी वन प्रमंडल की पौधशाला थी। पौधशाला अब बंद हो चुकी है। इसी क्षेत्र को पूर्वी वन प्रमंडल हजारीबाग ने सीड प्रोडक्शन एरिया के रूप में विकसित करने के लिए 10 हेक्टेयर क्षेत्र को बारबेट वायर से फेंसिंग किया है।
विभाग ने सीड प्रोडक्शन एरिया विकसित करने का काम पिछले वर्ष प्रारंभ कर दिया था। यहां खड़े सागवान, काला शीशम, गम्हार, आसन सहित अन्य वृक्षों के दाने प्राकृतिक रूप से पकने के बाद नीचे गिरते हैं। सीड प्रोडक्शन एरिया में गिरने वाले बीजों को एकत्र किया जाएगा और उनकी प्रोसेसिंग कर नए पौधे तैयार किए जाएंगे। इस क्षेत्र में सीड प्रोडक्शन एरिया नई पहल है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें