एक वर्ष में बही पुलिया, हेंदेगीर रेलवे स्टेशन से बड़कागांव का संपर्क टूटा - AKB NEWS

एक वर्ष में बही पुलिया, हेंदेगीर रेलवे स्टेशन से बड़कागांव का संपर्क टूटा

बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय को हेंदेगीर रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाली सड़क पर बनी पुलिया महज एक वर्ष में ही बह कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। इसके कारण प्रखंड के लोगों का हेंदेगीर रेलवे स्टेशन से संपर्क टूट गया। पुलिया बहने से कई गांवों का भी संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है। विशेष केंद्रीय सहायता योजना से शिवाडीह मोड़ से महुदी मोड़ तक सड़क निर्माण किया गया था। योजना की लागत राशि लगभग 2 करोड़ 22 लाख रुपए है।

सड़क की लंबाई 5.250 किलोमीटर है। संवेदक का नाम जनसेवा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड है। कार्य निष्पादन कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास कार्य प्रमंडल हजारीबाग के द्वारा कार्य कराया गया था। जैसे-तैसे किए गए कार्य के कारण कई जगह सड़क भी टूट गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा सड़क की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सड़क निर्माण के समय भी ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भी जबरन ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया गया। जहां गार्डवाल बनना था वहां ना बनाकर समतल जमीन पर जेसीबी से गड्ढा खोदकर गार्डवाल बनाया गया। सड़क एवं पुल पुलिया की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण विरोध करते रहे पर ठेकेदार के माथे पर जूं तक न रेंगा। परिणाम सामने है कि कई जगह सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई ग्रामीणों की मांग है कि पहले इस सड़क की उच्चस्तरीय जांच कर जनसेवा कंस्ट्रक्शन प्र लि पर कार्रवाई हो और इसे काली सूची में डाला जाए ।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads