24 घंटे में मिले 111 नए पॉजिटिव... 2290 कुल संक्रमित, 782 एक्टिव - AKB NEWS

24 घंटे में मिले 111 नए पॉजिटिव... 2290 कुल संक्रमित, 782 एक्टिव

हजारीबाग जिले में पिछले 24 घंटे में 111 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनके रिपोर्ट आने के बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 2290 पहुंच गया है। इनमें 782 मामले एक्टिव हैं जो हजारीबाग एचएमसीएच कोविड-19 वार्ड, फॉरेस्ट सेंटर कोविड-19 वार्ड के अलावा जिले में बनाए गए विभिन्न कोविड-19 वार्ड में भर्ती हैं ।अब तक 1490 लोग स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं। पॉजिटिव पाए गए 111 लोगों में 5 लोग जेपी कारा, 6 लोग वन विभाग से और 100 लोग शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र से शामिल हैं।


एचएमसीएच के मेडिकल सुपरिटेंडेंट संजय सिन्हा ने बताया कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज, फारेस्ट ट्रेनिंग सेंटर के कोविड वार्ड में 28 मरीज इलाजरत हैंं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ट्रू-नेट लैब, हजारीबाग में 69 लोगों का स्वाब सैंपल कलेक्शन कर लैब में जांच के लिए भेजा गया है। अब तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ज़िला में 11999 संदिग्ध लोगों का सैंपल संग्रहित किया गया है। सैंपल टेस्टिंग रिपोर्ट में 10886 संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। जांच के लिए भेजे गए 278 सैम्पल रिपोर्ट का इंतज़ार है।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads