10 लाख रंगदारी वसूलने आए दो पीएलएफआई उग्रवादियों को पुलिस टीम ने ट्रैप कर किया गिरफ्तार, पिस्टल व गोली भी बरामद - AKB NEWS

10 लाख रंगदारी वसूलने आए दो पीएलएफआई उग्रवादियों को पुलिस टीम ने ट्रैप कर किया गिरफ्तार, पिस्टल व गोली भी बरामद

इटकी के प्रेमनगर के पास व्यवसायी से रंगदारी लेने पहुंचे पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में लापुंग थाना क्षेत्र के दोलैचा निवासी सोनू कुमार उर्फ सोनू जायसवाल और लव बारला शामिल हैं। दोनों के पास से पुलिस को पिस्टल और गोली के अलावा नक्सली साहित्य मिला है। पुलिस पूछताछ में उग्रवादियों ने बताया कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के कहने पर वे बेड़ो के व्यवसायी दीपक केसरी से 10 लाख रुपए रंगदारी लेने गए थे।

कबूला... पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के कहने पर आए थे

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि व्यवसायी रंगदारी मांगे जाने की सूचना पहले ही दे चुके थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उग्रवादियों को पकड़ा है। थाना से ही सादे लिबास में पुलिस का एक जवान बैग में नोट का बंडल लेकर उग्रवादी को पैसा देने पहुंचा था। इस दौरान अन्य जवान आसपास में मौजूद थे। जैसे ही उग्रवादी रुपए से भरा बैग लेने के लिए पहुंचे, पुलिस ने पकड़ लिया।

कई दिनों से फोन कर मांग रहा था रंगदारी

व्यवसायी ने पुलिस को बताया था कि कई दिनों से लगातार उग्रवादी फोन करके 10 लाख रुपए रंगदारी मांग रहे थे। लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से उग्रवादियों ने 3 बार में पैसा देने कहे थे।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads