बिजली विभाग कांडी से कर रहा सौतेला व्यवहार : दुबे - AKB NEWS

बिजली विभाग कांडी से कर रहा सौतेला व्यवहार : दुबे

कांडी प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के पूर्व अध्यक्ष रामलाला दुबे ने गढ़वा जिला के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक को आवेदन देकर कांडी प्रखंड क्षेत्र के लोगों के साथ बिजली विभाग के द्वारा सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस प्रखंड क्षेत्र के कई गांव को अधूरा काम करके छोड़ दिया गया है। कहीं पोल लगाया है तो कहीं तार और पोल लगाया गया है। कहीं कनेक्शन नहीं किया गया है। इस तरह से अधूरा काम करके महीनों से छोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा है कि कांडी प्रखंड क्षेत्र के चटनिया पंचायत अंतर्गत बारवा खोली, कुशवा डेरा, झूरुआ जरही, गुबड़ी टोला, हरिजन टोला, बांवरी टोला, खुटहेरिया पंचायत के बाबू खुटहेरिया, नवडीहवा, कोदेवरिया, पखनाहा, पाल टोला, विश्वकर्मा टोला, यादव टोला, लमारी कला का नवडिहवा, घटहुआ कला पंचायत अंतर्गत रतनगढ़ का पाठलोटिया कारवां टोला, पतरिया पंचायत के चौकड़ी सन्नी का दक्षिणी टोला, बलियारी पंचायत का सोनपुरा, बुनियाद बीघा का यादव टोला, महुली का शाह टोला में अभी तक बिजली का काम पूरा नहीं किया गया। कई गांव में मीटर नहीं लगा है। उन्होंने जिला के उपायुक्त से आग्रह पूर्वक कहा है कि इन गांव व टोलों की जांच करा कर यहां मुकम्मल बिजली करण व बिजली मुहैया कराए जाने की कोशिश की जाए।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads