गढ़वा को कुपोषण मुक्त बनाने में सभी का सहयोग जरूरी : डीसी
उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने कहा कि सितंबर को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। यह अभियान एक जन आंदोलन है, जिसमें सबकी भागीदारी अपेक्षित है। ऐसे में कोरोना महामारी से बचाव के मद्देनजर मास्क का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए सादे तौर पर पोषण माह से संबंधित सभी कार्यक्रम जिले में किए जाएंगे। वे विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले को कुपोषण मुक्त बनाने में प्रत्येक व्यक्ति, संस्थान और प्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभाएंगे तभी सफल हो सकेंगे। प्रत्येक बच्चें, किशोर-किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिला को निर्धारित पेाषण सेवा दिलाएं,
तभी आपका जिला कुपोषण मुक्त हो पाएगा। बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग व कृषि विभाग के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कमल कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि पोषण माह कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रचार- प्रसार व जागरूकता का कार्य किया जाएगा वहीं शिक्षा विभाग द्वारा कोविड-19 महामारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए विद्यालय स्तर पर श्लोगन एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।
पोषण माह कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविका और सहिया गृह भ्रमण कर लाभुकों को पांच सूत्र के आधार पर बच्चों के जागरूक करना सुनिश्चित करेंगी।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें