सैलूनों में नहीं हो रहा फेश शील्ड, मास्क व ग्लब्स का उपयोग, कुर्सी भी सेनेटाइज नहीं
झारखंड सरकार से अनुमति मिलने के बाद के गढ़वा जिला में बंद पड़े दस हजार सैलून तो जरूर खोल दिया गया है। लेकिन झारखंड सरकार के गाइडलाइंस का सैलून संचालकों द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है। सैलून संचालकों द्वारा ग्राहकों का बाल-दाढ़ी बनाते समय ना तो फेस शिल्ड, फेस मास्क व ग्लब्स का उपयोग किया जा रहा है। और ना ही बाल- दाढ़ी बनाने में उपयोग की जाने वाली औजारों को सेनेटाइज किया जा रहा है। सिर्फ ग्राहकों की संतुष्टि को लेकर पानी से औजारों को धोया जा रहा है। ग्राहक को बैठने के लिए बनाए गए सीट का भी सैलून संचालक के द्वारा सेनेटाइज नही किया जा रहा है।
वही ग्राहक भी सरकार के गाइडलाइंस पर ध्यान नही दे रहे हैं। ग्राहक अपने साथ तौलिया या गमछा लेकर सैलून तक नही पहुंच रहे हैं। इस संबंध में सैलून संचालक धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि सैलून खोले हुए मात्र दो दिन हुए हैं। धीरे धीरे सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार सैलून को पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। महेंद्र ठाकुर ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार अपने सैलून को पूरी तरह तैयार कर लेंगे।
उन्होंने कहा कि धीरे-दीरे सब ठीक हो जाएगा। इसके लिए ग्राहकों को भी समझना होगा, तब ही हम नियम का पालन कर सकते हैं।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें