परीक्षा परिणाम में सुधार लाएं : उपायुक्त - AKB NEWS

परीक्षा परिणाम में सुधार लाएं : उपायुक्त

उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इस वर्ष कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के इंटर परीक्षा के परिणाम तथा अन्य सरकारी विद्यालयों के इंटर परीक्षा के परिणाम की समीक्षा की। जिसमें बताया गया कि इस वर्ष कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों द्वारा इंटर परीक्षा का परिणाम 89 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जबकि अन्य सरकारी विद्यालयों के इंटर परीक्षा का परिणाम 70 प्रतिशत पाया गया।

 वहीं इस वर्ष उच्च विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 78 प्रतिशत बताया गया। उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की भांति अन्य विद्यालयों में शिक्षा के संसाधनों का उन्नयन कर और परीक्षा परिणाम में सुधार लाने का निर्देश दिया। बैठक में डीसी के अलावे डीडीसी, डीएसई सह डीईओ और एडीपीओ उपस्थित थे।



from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads