उलीडीह में वाहन के धक्के से युवक की मौत, परिजनों ने एमजीएम में किया हंगामा, अस्पताल में उसे स्ट्रेचर नहीं मिला
उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-5 में गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक विशाल प्रसाद ठाकुर (38 वर्ष) मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी प्रोफेसर कॉलोनी में रहता था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमजीएम पहुंचाया, जहां इलाज के अभाव में विशाल की मौत हो गई। अस्पताल में उसे स्ट्रेचर नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
परिजनों ने डॉक्टरों पर मरीज का इलाज देर से करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि विशाल इलाज के अभाव में काफी देर तक जमीन पर पड़ा रहा। इस मामले में थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि विशाल अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान पिकअप वैन चालक ने उसकी बाइक को ओवरटेक करने के लिए उसे दीवाल की ओर धकेल दिया, जिससे सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।
मनोहरपुर के इंजीनियर की ट्रेन से कटकर मौत
चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में गुरुवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर अमित कांत की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। वे मनोहरपुर में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात थे। दरअसल गत बुधवार को उसी घटनास्थल पर एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया था, जिसके कारण हाथी की मौत हो गई थी और उक्त पुल पर स्थित ओएचई तार से पावर सप्लाई बंद हो चुकी थी। गुरुवार को अमित कांत उक्त ओएचई की मरम्मत कराने के लिए वहां पहुंचे थे और इसी बीच गुड्स ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस ने उनके परिवार वालों को सूचना दे दी है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें