तलवारबाजी और पथराव में एक ही परिवार के आठ लाेग घायल, बागबेड़ा में शराब माफिया के बेटे ने मचाया उत्पात
बागबेड़ा के बाजार टोला सरकारी स्कूल के पास गुरुवार की शाम आापसी विवाद में शराब माफिया डेनी तिर्की के बेटे हगरु तिर्की ने जमकर उत्पात मचाया। अपने साथियों संग मिलकर किष्णु नायक के घर सदस्यों पर तलवार से जानलेवा हमला व पथराव किया। घटना में परिवार की महिला व पुरुष समेत आठ लोग घायल हाे गए, सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में विष्णु नायक की पत्नी शकुंतला देवी ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत की है। शिकायत में महिला ने कहा कि 17 सितंबर की शाम चार बजे उनके जेठ किष्णु नायक घर के बाहर खड़े थे, तभी बागबेड़ा गिद्धी झोपड़ी निवासी होपोन आया और जेठ के साथ गाली गलौज करने लगा।
विरोध करने पर सभी लोग चले गए। 10 मिनट बाद होपोन अपने साथ शराब माफिया डेनी तिर्की के बेटा हगरु तिर्की, नरेश बानरा, बहेश सोनू, बजरंग, नीलू, विशाल दास, लाल मोहन पाल, अपराधी बबलू गोडसेरा समेत 20 युवकों के साथ लाठी, डंडा व तलवार लेकर घर पर आया और जानलेवा हमला व पथराव किया। घटना में मेरे पति विष्णु नायक, जेठ किष्णु नायक, सास मंजू देवी, देवर सनदेव नायक, ससुर घायल हाे गए। बीच बचाव करने में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए। देवर सनदेव नायक की स्थिति गंभीर है। सबको हाथ, पैर, कमर और पेट में चोट लगी है। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें