पीएम से सेवानिवृत्त के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की - AKB NEWS

पीएम से सेवानिवृत्त के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की

सामाजिक कार्यकर्ता आलोक कुमार साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्रीय कर्मचारी सेवानिवृत्त कार्य अवधि को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से केंद्रीय कर्मचारी सेवा नियमावली 56 और 48 के आधार पर कर्मचारियों को 30 वर्ष की सेवा या 50-55 की उम्र जो सबसे पहले हो उसे सेवानिवृत्त करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। साहू ने कहा कि देश में 48 लाख कर्मचारियों का हक को छीनने का प्रयास किया जा रहा है।

यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है। साथ ही 2004 में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से हटाकर नई पेंशन योजना में जोड़ा गया। वहीं 1 जनवरी 2020 से 1 जनवरी 21 तक महंगाई भत्ते पर भी रोक लगा दी गई है। कहा कि केंद्र सरकार सरकारी संस्थाओं में रिक्तियां पदों को भरने के बजाय उसे निजीकरण के हाथ में सौंप रही है।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads