किस्को में महिलाओं को स्वच्छता व कोरोना के लिए दिलाई गई शपथ - AKB NEWS

किस्को में महिलाओं को स्वच्छता व कोरोना के लिए दिलाई गई शपथ

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के जिला समाज कल्याण लोहरदगा के बैनर तले महिला विकास मंडल के द्वारा पोषण माह के अंतर्गत शनिवार को महिलाओं को स्वच्छता एवं कोविड-19 को लेकर शपथ दिलाई गई। इस दौरान किशोरियों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ व राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान घर घर पोषण का संदेश पहुंचाने को लेकर शपथ लिया गया। प्रखंड समन्वयक श्याम प्रजापति ने कहा कि सभी दीदी अपने गांव टोला में साफ सफाई रखने एवं कोविड 19 संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करें।

कहा कि एनीमिया व डायरिया जैसी बीमारी से बचाव हेतु स्वच्छता जरूरी है। मौके पर संघ के सचिव चमेली देवी, कोषाध्यक्ष लालिमा भगत, प्रेममणि कुजूर, रामपद पुराण, विवेक मिश्रा, गीता देवी, लक्ष्मी टाना भगत, सरोज देवी, बानो उरांव, संगीता उरांव, राजमणि कुमारी, संगम कुमारी, गुंजन उरांव, सुनीता उरांव, शिला उरांव उपस्थित थीं।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads