कांग्रेस के 300 नेता-कार्यकर्ता बेरमो में डोर-टू-डोर करेंगे प्रचार
बेरमो उपचुनाव को लेकर बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड अंतर्गत दाहीटांड़ के अब्दुल गफूर नर्सिंग कॉलेज परिसर में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में चुनावी तैयारी की गहन रणनीति पर चर्चा हुई। वॉर रूम, कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, संगठन प्रभारी रवींद्र सिंह, राकेश किरण महतो और अमूल्य नीरज खलखो संभालेंगे। वहीं, 300 नेता-कार्यकर्ता डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार अभियान का मोर्चा संभालेंगे।
विधायकों को प्रखंडों का जिम्मा
पार्टी के विधायकों को प्रखडों में सघन प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। चंद्रपुरा प्रखंड में विधायक प्रदीप यादव व राजेश कच्छप, जरीडीह में बंधु तिर्की और ममता देवी, पेटरवार में विक्सल कोनगाड़ी और सोनाराम सिंकू, फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में अंबा प्रसाद व रामचंद्र सिंह, बेरमो में इरफान अंसारी व दीपिका पांडेय सिंह को जिम्मेदारी दी गई।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें