BREAKING NEWS
BUSINESS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
दिशा-निर्देश नहीं मानने पर लालपुर क्षेत्र की 5 दुकानें सील
रांची जिला प्रशासन की ओर से कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाली दुकानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत सोमवार को मजिस्ट्रेट मेरी मड़की ने लालपुर थाना क्षेत्र की 13 दुकानों की जांच की। इनमें पांच में दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया।
इसके बाद उन दुकानों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक सील कर दिया गया। जिन दुकानों को सील किया गया, उनमें राहुल बेकरी, वीके वेडिंग, होटल शेरे पंजाब, सरदार फूड प्लाजा और रोमन फेमस चाईनीज फूड शामिल हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई ने दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें