इंटक नेताओं ने रिगड़ी गांव में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,इंटक नेताओं ने रिगड़ी गांव में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
रविवार काे सेवई के रिगड़ी गांव के लोगों से मिलने प्रदेश कांग्रेस सदस्य सह इंटक प्रदेश सचिव दिलीप तिर्की और जिला महासचिव खुशीराम कुमार, इंटक जिलाध्यक्ष अरुण पाढ़ी, सदर प्रखंड अध्यक्ष विजय डुंगडुंग पंहुचे। इंटक नेताओं ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। जहां लोगों ने अपनी समस्याओं को बताते हुए कहा कि यह गांव 35 वर्षों से भी ज्यादा समय से गांव पहुंचने के कच्चे रास्ते का दंश झेल रहा। रिगड़ी शिव मंदिर से झरैनटोली, कठारटोली से गिरजा टोली लगभग 3 किलोमीटर का यह रोड में आवागमन की बहुत असुविधा है।
ग्रामीणों ने बताया कि रिगड़ी रोड की मिट्टी इतनी फिसलन भरी है कि बरसात में पैदल भी गांव तक पहुंचना किसी युद्ध जीतने के सामान लगता है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार इस सड़क को योजना में डाला जाता लेकिन इतने सालों में रोड नहीं बना। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ट्रांसफार्मर भी मात्र 25 केवीए का है। जिससे बिजली की बहुत समस्या होती है। लो वोल्टेज और बार बार फ्यूज उड़ना, उजाले से ज्यादा अंधेरे ही पैदा करती है। ग्रामीणों की सारी बातों को सुनकर दिलीप ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों की लापरवाही है कि इतने सालों से ग्रामीण इस खराब रास्ते को झेल रहे हैं। मौके पर रोहित कुमार, नबोर डुंगडुंग, बिरसा बड़ाईक, उदय कुमार, सुधांशु कुमार, प्रसिद्ध साहू, रामसेवक साहू, गुरुदयाल ग्वाला, कुंजलाल साहू, मंगल चीक बड़ाईक, सजीवन कुमार, आलोक किड़ो, देवनिस डुंगडुंग मौजूद थे।
please follow akbnews01.blogspot.com

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें