प्लेटफॉर्म पर महिला ने खाया जहर स्टेशन कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल
पारसनाथ स्टेशन के एक प्लेटफार्म पर निमियाघाट थाना क्षेत्र के तेलियाटुंडा की एक महिला गंभीर हालत में पड़ी मिली। स्टेशन कर्मियों ने महिला को ईलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक ईलाज के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया। महिला की शिनाख्त तेलियाटुण्डा निवासी दीपक तूरी की पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई।
बताया जाता है कि लक्ष्मी देवी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर काफी देर से बैठी थी। बाद में वह प्लेटफार्म में लेट गई।
कुछ देर के बाद लोगों ने देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा है और उसका मोबाइल बज रहा है। कर्मियों ने जब मोबाइल पर आ रहे काॅल को रिसीव किया तो वह काॅल उसके पति दीपक तुरी का था। कर्मियों ने फोन पर घटना की जानकारी उसके पति को दी। कर्मियों के अनुसार मोबाइल पर दीपक तुरी ने बताया कि वह मुंबई में काम करता है। इस समय वह मुंबई में ही है। उसकी शादी हुए 8 वर्ष हो रहा है। उसे कोई संतान नहीं है। उसकी पत्नी उसे दूसरी शादी करने के लिए जिद करती आ रही है। जिसे वह बार-बार टाल रहा था। महिला द्वारा जहर खाने की संभावना डॉक्टरों ने जताया है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें