हाट-बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन - AKB NEWS

हाट-बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन

शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन बार-बार लोगों से आग्रह कर रहा है कि मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बावजूद लोग लापरवाह बने हैं। ऐसे में यदि दुर्गा पूजा में थोड़ी सी छूट मिल जाए तो वहां लोग भीड़ जुटाने लगेंगे। ऐसे में कल से सभी मंदिरों को खोलने का आदेश दिया गया है। लेकिन जिस तरह लोग लापरवाह है इससे तो नहीं लगता कि लोग नियमों का पालन करेंगे।

ऐसे में अब प्रसासन की ड्यूटी होगी कि लोगों से जबरन नियमों का पालन कराएं और मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई करे। गावां साप्ताहिक हाट बाजार में भी बुधवार को बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते लोग देखे गए। वहीं कई लोग मास्क तक नहीं लगाए थे। जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने का डर बन गया है। हाट बाजार में अधिकांश लोग बगैर मास्क के सब्जी, फल आदि खरीदते हुए देखा जा रहा है। हाट बाजार के भीड़ से कुछ समय के लिए मुख्य पथ पर जाम की स्थिति बन गई थी। जिसे बाद में हटा लिया गया था।

 गौरतलब है कि झारखंड में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। इसके बावजूद लोग बेखबर बने हुए हैं। जिसे प्रशासन भी रोकने में असफल साबित हो रही है।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads