BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
समोसा खाने घर से निकले युवक का दो दिन बाद कुएं में मिला शव, नाना ने हत्या की आशंका जताई
पचम्बा थाना क्षेत्र के खावा पंचायत स्थित कोल्हरिया मध्य विद्यालय स्कूल के बगल के एक कुएं में बुधवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर काफी संख्या में लोग जुटे और शव की पहचान खेतो राय के बड़े नाती 25 वर्षीय किशोरी राय के रूप में की गई।
घटना की सूचना पर पचम्बा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह, एसआई मिथुन रजक, एएसआई मुंशी यादव सदल बल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह स्कूल के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर कुएं में लाश पर पड़ी। इसके बाद हो-हल्ला पर लोग जुटे और फिर परिजन और पुलिस को सूचना दी। शव मिलने के साथ ही परिजनों के चित्कार से इलाका दहल उठा।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें