जमीन विवाद को लेकर जान मारने की दी धमकी - AKB NEWS

जमीन विवाद को लेकर जान मारने की दी धमकी

गांडेय प्रखंड के परमाडीह गिरनिया में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर जान से मारने की धमकी देने की थाना में शिकायत की है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार परमाडीह निवासी तजमल पिता मो जमाल ने पूर्व के जमीन विवाद को लेकर गिरनिया निवासी मो जाकिर पिता मो इस्राइल एवं मो आलम पिता मो मुसर्रफ पर घर मे आकर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की।

कहा है कि मो आलम पूर्व में भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। मो. आलम ने कहा कि मो तजमल द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। जमीन के नाम पर पैसे के लेन देन को ले बहस हुई थी।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads