फाइन लेना हमारा मकसद नहीं, लोगों की भलाई को लेकर सरकार ने नियम बनाए हैं, उनका अनुपालन जरूरी - AKB NEWS

फाइन लेना हमारा मकसद नहीं, लोगों की भलाई को लेकर सरकार ने नियम बनाए हैं, उनका अनुपालन जरूरी

ट्रैफिक नियम का अनुपालन कराने को लेकर बुधवार को शहर के चेकनाका में अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिंहा की मौजूदगी में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों को रोका गया। तत्पश्चात ड्राइविंग लाइसेंसी भी जांच किया गया। इस दौरान दर्जनों बाइकों को पकड़ा गया तथा उनका फाइन के लिए जिला परिवहन कार्यालय चाईबासा का चालान काटा गया।

एसडीओ ने कहा कि ट्रैफिक नियम का पालन कराने को लेकर शहर में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। फाइन लेना हमारा मकसद नहीं है। जनता की भलाई को लेकर सरकार ने नियम बनाएं हैं। उनका अनुपालन होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वाहन चलाने के दौरान हेलमेट जरुर पहने तथा ड्राइविंग लाइसेंसी ले कर चले। मौके पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार समेत पुलिस जवान मौजूद थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads