ईसीएल की बरमुरी ओसीपी में डीजल चोरी से रोकने पर पत्थर मार गार्ड काे किया जख्मी
ईसीएल के मुगमा क्षेत्र की बरमुरी ओसीपी में रविवार देर रात डीजल चोरों ने बड़े वाहनों से डीजल चुनाने की काेशिश की। रात करीब 2:30 बजे 30-35 चाेर एक साथ परिसर में घुस आए थे। सुरक्षाकर्मियाें काे भनक लगी, ताे उन्हें राेकने की काेशिश की। चाेर पत्थर मारने लगे। सुरक्षाकर्मी प्रेम सैनी के सिर पर गंभीर चोट लगी।
उन्हें ड्यूटी पर तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी हवलदार अभिलाष मल्लाह, राजू मल्लाह और बाबूलाल भुइयां हाजिरी घर में ले गए और सीआईएसएफ व गश्ती दल को खबर दी। चाेराें ने हाजिरी घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जब सीआईएसएफ और ईसीएल का गश्ती दल पहुंचा, ताे चोर भाग गए।
उसके बाद सुरक्षाकर्मियाें को हाजिरी घर से निकाला गया और घायल प्रेम सैनी काे मुगमा रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में ईसीएल के हवलदार अभिलाष ने अज्ञात चोरों के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत की है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें